जिला चिकित्सालय में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर डायबिटीज से पीड़ित बच्चों एवं किशोरों के लिए पहल – मिशन मधुहारी क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मधुमेह से पीड़ित किशोरों को मिशन मधुहारी किट भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा एवं सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आर.एम.ओ. डॉ. अभिषेक अरोरा, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. शिवम श्रीवास्तव, एन.सी.डी. नोडल अधिकारी डॉ. सत्येंद्र राजावत सहित अन्य चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।
इस पहल का उद्देश्य मधुमेह से पीड़ित बच्चों एवं किशोरों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ, नियमित देखभाल एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।





