मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार जिले में युवा जुड़ाव, चुनावी जागरूकता और लोकतांत्रिक भागीदारी पर ध्यान केंद्रित करने हेतु विद्यालयों और महाविद्यालयों में चुनावी साक्षरता क्लब ( Electoral Literacy Club) के भावी और युवा मतदाताओं के बीच जागरूक और सहभागी संस्कृति के निर्माण के लिए Electoral Literacy Club (ELCs) के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
जिले में विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर एक-एक निबंध प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता विधानसभा क्षेत्रवार 13 नवम्बर 2026 को आयोजित की गयी थी।
प्रतियोगिता में विजेता रहे 10-10 विद्यार्थियों की जिले में मतदाता साक्षरता हेतु एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जिला स्तर पर 17 नवंबर 2026 को शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम के ज्ञान भवन कक्ष कमांक 30 में अपरान्ह 01:00 बजे से 02:00 बजे के मध्य आयोजित की गयी।
आयोजित की गई प्रतियोगिता में कुल 32 विद्यार्थीगण उपस्थित हुए। प्रतियोगिता के मूल्यांकन के पश्चात शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम की कु. पर्ल पाण्डेय पिता श्री मनोज पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कु. कोमोलिका रावल पिता श्री महेश कुमार एवं कु. फाल्गुनी दुबे पिता श्री अमित दुबे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं शासकीय कन्या महाविद्यालय रतलाम की कु. शीतल सिंह पिता श्री कमलेश सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।







