कटनी (17 नवंबर) - सुशासन का वास्तविक अर्थ है जरूरतमंदों तक सुविधाएं पहुंचाना। कटनी ग्रामीण तहसील के ग्राम पिपरिया के लकवाग्रस्त शेख जलील के लिए यह भावना उस समय साकार हुई, जब मालिकाना हक पाने के लिए उन्हें शासकीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े, बल्कि प्रशासन स्वयं उनके द्वार पहुंचा। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर हल्का पटवारी श्री मोहम्मद नजीर ने उनके घर पहुंचकर स्वामित्व योजना के तहत आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई और रजिस्ट्री की कार्रवाई संपन्न की। तहसीलदार श्री अतुलेश सिंह ने बताया कि इस संवेदनशील पहल से शेख जलील को आवागमन की परेशानी से राहत मिली और उन्हें संपत्ति का वैधानिक मालिकाना हक मिल गया।
सरकार-योजना
लकवाग्रस्त शेख जलील के घर पहुंचा राजस्व अमला, घर बैठे मिला मालिकाना हक

कटनी · 17 नवंबर 2026 · 2 मिनट




