जल संचय अभियान के तहत सिरगोरा खुर्द में श्रमदान कर बनाया बोरी…
जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों एवं प्रस्फुटन समितियों ने किया सामूहिक श्रमदान, जल संरक्षण की दिलाई शपथ
ग्राम पंचायत सिरगोरा खुर्द के मुख्य मार्ग पर ग्राम से लगभग 200 मीटर पहले लाल पहाड़ी से रिसकर आने वाले पानी के प्राकृतिक जलस्रोत (झिरिया) का गहरीकरण किया गया।
जलस्तर वृद्धि एवं सिंचाई में मिलेगी मदद - बोरी बंधान के निर्माण से वर्षा एवं प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त जल को रोककर संरक्षित करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह को दी…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को दो दिवसीय भोपाल प्रवास के बाद नई दिल्ली रवाना होने पर शनिवार की रात्रि स्टेट हैंगर, भोपाल पर भावभीनी विदाई दी।
लकवाग्रस्त शेख जलील के घर पहुंचा राजस्व अमला, घर बैठे मिला…
कटनी (17 नवंबर) - सुशासन का वास्तविक अर्थ है जरूरतमंदों तक सुविधाएं पहुंचाना। कटनी ग्रामीण तहसील के ग्राम पिपरिया के लकवाग्रस्त शेख जलील के लिए यह भावना उस समय साकार हुई, जब मालिकाना हक पाने के लिए उन्हें शासकीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े, बल्कि प्रशासन स्वयं उनके द्वार पहुंचा।
बुजुर्ग एवं दिव्यांग हितग्राहियों को घर पहुंचकर उपलब्ध कराईं…
83 वर्षीय दृष्टिबाधित भूरी बाई को घर पर सौंपी स्वामित्व रजिस्ट्री | छह गांवों के अतिवृद्ध हितग्राहियों को वाहन से आधार केंद्र पहुंचाकर कराई आधार-समग्र आईडी लिंकिंग
गाडरवारा तहसील के ग्राम धमेटा स्थित पहन क्रमांक 170 में 83 वर्षीय श्रीमती भूरी बाई कहार पति श्री बुद्धा कहार को घर पहुंचकर स्वामित्व रजिस्ट्री उपलब्ध कराई गई।
श्रीमती भूरी बाई बचपन से दृष्टिबाधित हैं और लगभग 90 प्रतिशत दृष्टिबाधिता से प्रभावित हैं।