राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में एवं श्री कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, की अध्यक्षता में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत तृतीय दिवस पर सोमवार को सर्किल जेल शिवपुरी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित बंदियों को श्री कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा बंदियों के कनूनी अधिकारों एवं उनके पुनर्वास संबंधी जानकारी, निशुल्क विधिक सहायता एवं स्वास्थ्य की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान बंदियों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याऐं बताई गई एवं आयुर्वेदिक दवाईयों की मांग की गई। तब आयुष शिविर लगाने का आश्वासन दिया गया। कुछ बंदियों द्वारा पेशी नहीं होने की समस्या बताई गई जिसके अनुक्रम में संबंधित न्यायाधीशगण से पेशी कराये जाने हेतु चर्चा की गई। कुछ बंदियों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके घर पर बच्चों से बात नहीं होती है तत्संबंध में बात कराये जाने हेतु जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया। बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए बंदी श्री जतेन्द्र ने भजन गाया। साथ ही इस अवसर पर नालसा डॉन-नशा मुक्त भारत के लिए योजना 2025 के अभियान अंतर्गत उपस्थित बंदियों को मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्परिणामों एवं नालसा नशा पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही नशा को रोकने हेतु किये जाने वाले प्रयासों के साथ-साथ नशा छोड़ने हेतु बंदियों को शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री विदित सिरवैया सहित जेल स्टाफ एवं बंदीगण उपस्थित रहे।
सेहत
न्यायोत्सव अंतर्गत बंदियों के अधिकार बताये एवं समस्याऐं सुनी
साथ ही नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत नशा छोड़ने की शपथ दिलाई
शिवपुरी · 16 नवंबर 2026 · 2 मिनट
खास बातें
- कुछ बंदियों द्वारा पेशी नहीं होने की समस्या बताई गई जिसके अनुक्रम में संबंधित न्यायाधीशगण से पेशी कराये जाने हेतु चर्चा की गई।
- कुछ बंदियों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके घर पर बच्चों से बात नहीं होती है तत्संबंध में बात कराये जाने हेतु जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया।
- बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए बंदी श्री जतेन्द्र ने भजन गाया।


