कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करैया खेड़ा के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद 70 वर्षीय श्रीमती भागबाई लोधी से बातचीत कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं एवं शासकीय योजनाओं के लाभ की जानकारी ली।
बातचीत के दौरान पता चला कि करैया खेड़ा गली नं तीन की निवासी श्रीमती भागबाई लोधी का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। इस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर आयुष्मान योजना के प्रभारी डॉ. पुनीत महेश्वरी द्वारा श्रीमती भागबाई लोधी के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई है।



