कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने पोषण जोडो-पुडिया छोडो अभियान के तहत कहा कि पोषण स्वास्थ्य के प्रति सजगता जरूरी है। इस अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी सहयोग करते हुए तम्बाकूयुक्त उत्पादों का त्याग करने के लिए लोगों को प्रेरित करें। उन्होने कहा कि ग्राम गोठरा में गुटखा-पुडिया छोडने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उपहार स्वरूप दीवाली के अवसर पर फूलझडियां भेंट की जायेगी। वे आज आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम गोठरा में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान समुदाय को संबोधित कर रहीं थी। कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल, एसडीएम श्री विजय शाक्य, सीईओ जनपद श्री अभिषेक त्रिवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने बाल विवाह जैसे सामाजिक मुद्दों पर समुदाय के साथ सकारात्मक चर्चा करते हुए कहा कि बाल विवाह के प्रति समुदाय को सजग रहना चाहिए, बच्चों का विवाह निर्धारित आयु में करना चाहिए, इसके कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पराली न जलाने के प्रति लोगों से अपील करते हुए कहा कि पराली जलाने से लाभ नही, बल्कि नुकसान है, इससे जहां मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होती है, वही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है, जिले में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, इसलिए किसान अपने-अपने खेतो में पराली का प्रबंधन वैज्ञानिक तरीके से करें तथा स्ट्रॉरीपर के माध्यम से पराली का प्रबंधन करते हुए पराली को खेत की मिट्टी में ही मिलायें, जो खाद के रूप में भी काम करती है। जनसुनवाई के दौरान 56 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से तत्काल समाधान योग्य आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया गया तथा समयावधि के आवेदनों में समय सीमा निर्धारित करते हुए निराकरण के निर्देश दिये गये।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसुनवाई के दौरान ग्राम सरारी निवासी श्री जगमोहन यादव के पशुपालन संबंधी आवेदन पर पशुपालन विभाग को निर्देश दिये कि हितग्राही को डेयरी प्लस योजना अंतर्गत लाभान्वित करने हेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन कराया जायें। श्री मिश्री जाटव के पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित आवेदन के परीक्षण उपरांत पटवारी को निर्देशित किया गया कि उक्त हितग्राही की ई-केवायसी कराई जायें, जिससे योजना का लाभ मिलना फिर से शुरू हो सकेंगा। श्रीमती ललिता जाटव के प्रसूति सहायता संबंधी आवेदन पर बीएमओ डॉ सौरभ कुशवाह को निर्देश दिये गये कि योजना अंतर्गत लाभ प्रदान किया जायें तथा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन का कार्य शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जायें। उन्होंने ग्राम जाखदा के ग्रामीणों की मांग पर खेतो की ओर जाने वाले परम्परागत रास्ते को सुचारू करने हेतु तहसीलदार श्री नरेन्द्र जैन को मौके पर जाकर सत्यापन करने तथा राजस्व नियमो के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने श्री धनसिंह मीणा के सहायता संबंधी आवेदन पर अवगत कराया कि उनकी पुत्री अर्पिता वर्तमान में कक्षा 5 में अध्ययनरत है तथा लाडली लक्ष्मी योजना में पंजीकृत है, कक्षा 6 में आने पर दो हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदाय की जायेगी।
चीलघटा में स्टॉप डैम की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा ग्रामीणों की सामुहिक मांग पर चीलघटा में स्टॉप डैम की मरम्मत कराये जाने के निर्देश ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि स्टॉप डैम की मरम्मत के लिए आरईएस के माध्यम से स्टीमेट बनाया जायें तथा वीबी जीरामजी योजना अंतर्गत स्टॉप डैम की मरम्मत का कार्य कराया जायें।
आमदेह के नाले पर पुलिया निर्माण के लिए सर्वे होगा
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा ग्रामीणों की सामुहिक मांग पर आमदेह के नाले पर पुलिया निर्माण हेतु सर्वे कराने के निर्देश ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को दिये गये। उन्होंने कहा कि सर्वे के उपरांत प्रस्ताव तैयार किया जायें तथा राशि आंकलन उपरांत वीबी जीरामजी योजना अथवा सक्षम विभाग के माध्यम से पुलिया निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा जायें।
तीन हितग्राहियों के नाम आवास सूची में जुडे
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसुनवाई के दौरान श्रीमती लाली आदिवासी, श्रीमती मुन्नी पटेलिया एवं श्री काडू पटेलिया के आवास की मांग संबंधी आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करते हुए पीएम जनमन योजना अंतर्गत आवास सर्वे 2.0 में जोडने की कार्यवाही की गई।
नलजल योजना को सुचारू करने के निर्देश
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की मांग पर गोठरा में जल जीवन मिशन अंतर्गत स्थापित नलजल योजना के संबंध में पंचायत को निर्देश दिये गये कि सतत् रूप से योजना का संचालन किया जायें, इस संबंध में पीएचई अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि योजना के पंचायत के अधीन है तथा मरम्मत योग्य कार्यो के संबंध में स्टीमेट बनाकर प्रदान कर दिया गया है तथा जल्द ही योजना को सुचारू कर दिया जायेगा।
29 अक्टूबर को पशु चिकित्सा शिविर आयोजित करने के निर्देश
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि 29 अक्टूबर को गोठरा में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायें तथा निशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई जायें।
आहार अनुदान योजना में जाति प्रमाण पत्र आवश्यक, अधीक्षक सहयोग करें
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा ग्राम सरारी निवासी श्रीमती रामलेखा आदिवासी के आहार अनुदान योजना में लाभ दिये जाने संबंधी आवेदन का निराकरण करते हुए सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री राकेश गुप्ता को निर्देश दिये गये कि हितग्राही का जाति प्रमाण पत्र बनाकर पोर्टल पर दर्ज करते हुए लाभ प्रदान किया जायें। इसके साथ ही निर्देश दिये गये कि उक्त योजना में जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता के चलते छात्रावास अधीक्षको के माध्यम से राजस्व विभाग से समन्वय कर पात्र हितग्राही महिलाओं के जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य प्राथमिकता से किया जायें, वर्तमान में आधार अपडेशन एवं समग्र ई-केवायसी शिविरों के साथ ही जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने के लिए कैम्प भी लगाये जा रहे है।
पुडिया छोडने के लिए समूह की महिला ने किया प्रेरित
जनसुनवाई के दौरान पोषण जोडो-पुडिया छोडो अभियान अंतर्गत समुदाय से चर्चा के दौरान ग्रामीण महिला श्रीमती मौसमी आदिवासी ने बताया कि उक्त अभियान के क्रम में उसके द्वारा स्वयं तो पुडिया खाना छोड दिया गया है, अब वह अन्य लोगों को भी पुडिया छोडने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित कर रहीं है। जय हनुमान जी स्वसहायता समूह से जुडी श्रीमती मौसमी बाई ने कहा कि समूह के माध्यम से गांव में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।


