कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने प्रेरणा वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गो के साथ दीवाली मनाई, इस दौरान उन्होंने वृद्धजनो को उपहार भेंटकर आर्शीवाद लिया। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा आज दीपावली की धनतेरस पर बुजुर्गो के बीच पहुंची और उनके साथ दीपावली खुशिया साझा करते हुए उन्हें उपहार भेंट किये, साथ ही बुजुर्गो के साथ मिलकर फूलझडी और अनार जलाये।

इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्गो के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य देखभाल, दैनिक दिनचर्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने सभी बुजुर्गो को दीप पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में मौजूद सभी बुजुर्गो को स्वेटर, टोपा सहित सर्दीयों के लिए उपयोगी प्रसाधन सामग्री, मिठाई और आतिशबाजी के रूप में फूलझडियों और अनार के पैकेट भेंट किये गये। इस अवसर पर बुजुर्गो द्वारा कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा को बहुत ही स्नेहपूर्ण भाव के साथ आर्शीवाद प्रदान किया गया। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने इस अवसर पर बताया कि सार्थक दीवाली की पहल के तहत सभी की दीवाली रोशन हो, के भाव के साथ प्रशासन के अन्य अधिकारी भी गांव में पहुंचकर लोगों के साथ दीपावली मनाकर अपनी खुशियां साझा कर रहे है। उन्होंने कहा कि पोषण जोडो-पुडिया छोडो अभियान में बुजुर्ग भी अपनी इच्छानुसार सहयोग प्रदान कर सकते है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री शिवलाल शाक्य, उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती शशिकिरण इक्का, सहायक संचालक उद्योग श्री शुभम अग्निहोत्री, वृद्धाश्रम संचालक श्री धर्मेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।