भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर उपयोगी पहल की जा रही है। इसी क्रम में भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय मंडला के सौजन्य से सिवनी मुख्य शाखा द्वारा शासकीय विद्यालय की 14 छात्राओं को साइकिल तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्या महाविद्यालय, सिवनी को 2 सैनिटरी नैपकिन इंसीनरेटर प्रदान किए गए।कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार ने छात्राओं को साइकिल तथा कन्या महाविद्यालय को इंसीनरेटर प्रदान किए। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी नियमित उपस्थिति में भी सहूलियत मिलेगी। वहीं महाविद्यालय में उपलब्ध कराए गए इंसीनरेटर छात्राओं के लिए स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से उपयोगी रहेंगे।शिक्षा और महिला स्वास्थ्य से जुड़ी पहल की सराहनाकलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार ने भारतीय स्टेट बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयास समाज के लिए उपयोगी हैं। उन्होंने जनहित से जुड़े ऐसे प्रयासों को निरंतर प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता बताई।कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक, सिवनी मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक श्री शशिकांत कलसुले, लीड बैंक अधिकारी श्री प्रवीण कुमार दिसोरिया, कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्य, संबंधित शासकीय विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण तथा छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।भारतीय स्टेट बैंक द्वारा वित्तीय सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास से जुड़े क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सिवनी में की गई यह पहल भी इसी सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
सेहत
सामाजिक सरोकारों के प्रति एसबीआई की पहल, 14 छात्राओं को साइकिल एवं कन्या महाविद्यालय को मिले 2 इंसीनरेटर

सिवनी · 6 नवंबर 2026 · 2 मिनट
खास बातें
- साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी नियमित उपस्थिति में भी सहूलियत मिलेगी।
- सिवनी में की गई यह पहल भी इसी सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

