उमरिया 17 सितंबर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उमरिया इकाई के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने गंभीर बीमारी से पीडित ग्राम चौरी निवासी मरीज बिहारी लाल चौधरी को आर्थिक सहायता के तौर पर 9 हजार रूपये उपलब्ध कराए गए। पीडित मरीज का उपचार एम्स नई दिल्ली में चल रहा है। उन्होने कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के समक्ष आर्थिक सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव राकेश कुमार शर्मा एवं सभापति अखिलेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
