सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल शहडोल में आयोजित रक्तदान शिविर में शहडोल निवासी श्री संतोष लोहानी ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। उन्होंने रक्तदान के माध्यम से मानवता की सेवा का संदेश देते हुए अन्य नागरिकों को भी इस पुनीत कार्य में सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

श्री संतोष लोहानी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में समाज के स्वस्थ नागरिकों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने युवाओं एवं अपने साथियों से भी रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आयोजित रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रमों में आमजन की सहभागिता सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती है।