से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि सिविल अस्पताल आमला में 18 सितम्बर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आठनेर में 19 सितम्बर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही में 21 सितम्बर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरगांव में 22 सितम्बर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में 23 सितम्बर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी में 24 सितम्बर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई में 26 सितम्बर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मासोद में 28 सितम्बर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर में 29 सितम्बर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खेड़ीसावंलीगढ में 30 सितम्बर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरदेही में 1 अक्टूबर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हिडली में 3 अक्टूबर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैतूल बाजार में 5 अक्टूबर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में 6 अक्टूबर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झल्लार में 7 अक्टूबर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खामला में 8 अक्टूबर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिल्लौर में 9 अक्टूबर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिरापाटला में 10 अक्टूबर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हीरापुर में 12 अक्टूबर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाथाखेड़ा में 13 अक्टूबर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरखेड में 14 अक्टूबर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभात पट्टन में 15 अक्टूबर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा में 16 अक्टूबर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भौंरा में 17 अक्टूबर 2026 को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जाएंगे।
साथ ही सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत नवापुर में 18 सितम्बर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आठनेर में 19 सितम्बर, सिविल अस्पताल आमला में 21 सितम्बर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैतूल बाजार में 22 सितम्बर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी में 23 सितम्बर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भौंरा में 24 सितम्बर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में 25 सितम्बर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा में 26 सितम्बर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मासोद में 28 सितम्बर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर में 29 सितम्बर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में 30 सितम्बर, सारणी में 1 अक्टूबर, सांईखेड़ा में 2 अक्टूबर को रक्तदान शिविर आयोजित किये जाएंगे।
सीएमएचओ डॉ.हुरमाड़े ने आमजन से अपील की है कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच करायें एवं स्वास्थ्य लाभ लें। रक्त की कमी से कोई जिदंगी न जाये, आपका रक्त किसी का जीवन बचा सकता है, रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान करें और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।


