मध्यप्रदेश शासन की रोजगारोन्मुखी योजना के अंतर्गत, युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में आज मंगलवार को जनपद पंचायत कार्यालय ठीकरी में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी श्री टीएस डुडवे से प्राप्त जानकारी अनुसार इस रोजगार मेले में कुल 42 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा लिए गए प्रारंभिक साक्षात्कार के बाद कुल 22 आवेदकों का चयन किया गया। क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड बड़वानी द्वारा 5 युवाओं का, प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर द्वारा 13 युवाओं का, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस सेध्ंावा द्वारा 4 युवाओं का चयन किया गया।