मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत राजगढ़ के सहयोग से जीडीएक्स ग्रुप- ग्रेटर नोएडा एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत 250 सुरक्षा जवान एवं 30 सुपरवाईज़र भर्ती हेतू जनपद पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किया जा रहा है। 10 सितम्बर, 2026 को जनपद पंचायत जीरापुर में, 11 सितम्बर को आजीविका भवन भारत पेट्रोल पंप के पास सारंगपुर में, 15 सितम्बर को आजीविका भवन नई तहसील परिसर ब्यावरा में, 16 सितम्बर को जनपद पंचायत खिलचीपुर में, 17 सितम्बर को आजीविका भवन नरसिंहगढ़ में तथा 18 सितम्बर को जनपद पंचायत राजगढ़ में प्रता: 10:30 बजे से दोपहर 03 बजे तक भर्ती कैम्प आयोजित किया जाएगा।
भर्ती अधिकारी जीडीएक्स ट्रेनिंग सेंटर नोएडा श्री राजेन्द्र सरगरा द्वारा बताया गया कि इच्छुक युवा जिनकी योग्यता 10वी पास, उम्र-18 से 45 वर्ष, ऊँचाई 168 सेमी., वजन 52 से 96 किलो एवं सुपरवाईज़र हेतु स्नातक + कम्प्यूटर, उम्र 22 से 40 वर्ष, ऊँचाई 170 सेमी. वजन 55 से 90 किलो हो वे सभी अपनी 10वीं पास की अंकसूची, आधार कार्ड की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साईज फोटो रजिस्ट्रेशन फॉर्म हेतु 250 रुपए केवल चयनित उम्मीदवार हेतु साथ स्वयं जनपद पंचायत सभागार में उपस्थित होकर आफलाईन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती शिविर में दूसरे जिले के युवा भी ब्लाक में स्वयं उपस्थित होकर आफलाईन आवेदन कर सकते है, अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी श्री राजेन्द्र सरगरा मो.न.- 9289153551, 9799414022 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
चयनित युवाओं को जीडीएक्स ग्रुप के ट्रेनिंग सेंटर एन.आई.एम.टी कैंपस नियर परीचौक मेट्रो स्टेशन, स्थित सेंटर में 20 दिन के आवासीय प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र के साथ मध्यप्रदेश के बड़े-बड़े ओद्योगिक क्षेत्रों में 16 हजार रूपये से 22 हजार रूपये तक के मासिक सेलरी के साथ 58 वर्ष तक स्थाई नौकरी के साथ ही पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, फेमिली मेडिकल सुविधा, सालाना वेतन में वृद्धि, लोन की सुविधा, प्रमोशन जैसी सुविधाओ के साथ ड्यूटी दौरान रहने व खाने की सुविधाएं रियायती दरों पर दी जाएगी।