कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की अध्यक्षता में आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम खिरखिरी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समुदाय द्वारा पोषण जोड़ो-पुड़िया छोड़ो अभियान के तहत हाथ उठाकर नशामुक्ति का संकल्प लिया गया। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि पोषण स्वास्थ्य के प्रति सजगता जरूरी है। इस अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी सहयोग करते हुए तम्बाकूयुक्त उत्पादों का त्याग करने के लिए लोगों को प्रेरित करें। इस अवसर पर बाल विवाह जैसे सामाजिक मुद्दों पर समुदाय के साथ सकारात्मक चर्चा भी हुई, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पराली न जलाने के प्रति लोगों से अपील की गई। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से वन टू वन चर्चा करते हुए उनकी मांगो ओर समस्यों का समाधान किया गया। इसके साथ ही योजनाओं में लाभ का वितरण करने की कार्यवाही की गई। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान 92 आवेदन प्राप्त हुए।

जनसंवाद के दौरान सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं कैबीनेट मंत्री दर्जा श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल, एसडीएम श्री विजय शाक्य, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बत्तो बाई आदिवासी, श्री बाबू सिंह यादव, सरपंच श्रीमती तोफा आदिवासी, सीईओ जनपद श्री अभिषेक त्रिवेदी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि तम्बाकूयुक्त उत्पादों के सेवन से न केवल स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पडता है, बल्कि बच्चे भी माता-पिता को गुटखा खाते देख दुर्व्यसन की लत लगा लेते है, जो बच्चों के विकास के लिए हानिकारक है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाल विवाह के प्रति समुदाय को सजग रहना चाहिए, बच्चों का विवाह निर्धारित आयु में करना चाहिए, इसके कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई।

पर्यावरण संरक्षण से जुडे पराली प्रबंधन के मुद्दे पर चर्चा करते हुए कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि धान की पराली में आग लगाने से पर्यावरण को तो नुकसान होता ही है, साथ ही मिट्टी उर्वरा शक्ति भी कम होती जाती है, जिसका असर उत्पादन पर पडता है, इसलिए पराली का कृषि उपकरणों के माध्यम से उचित प्रबंधन किया जाना चाहिए। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी द्वारा भी जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उद्बोधन दिया गया।

पार्क के लिए भूमि आवंटन तथा मुक्तिधाम के सीमांकन के निर्देश

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा ग्रामीणों की मांग पर गांव में पार्क के लिए भूमि आवंटन करने के निर्देश दिये। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि पंचायत के माध्यम से आरसीएमएस पोर्टल पर विधिवत भूमि आवंटन की प्रक्रिया के लिए आवेदन कराया जायें, आवेदन की कार्यवाही सात दिवस में पूर्ण कराने के निर्देश भी दिये गये। इसके साथ ही श्री शिशुपाल आदिवासी एवं अन्य ग्रामीणों की मांग पर मुक्तिधाम का सीमांकन कराने के निर्देश प्रदान किये। ग्राम भीमनगर कॉलोनी तथा मोगिया बस्ती कॉलोनी में विधुत की समुचित एवं व्यवस्थित व्यवस्थाएं करने हेतु एमपीईबी को सर्वे कराने के निर्देश भी दिये गये। इसके साथ ही मोगिया बस्ती कॉलोनी में जल परीक्षण कराने हेतु पीएचई को निर्देशित किया गया। श्री किशन आदिवासी मोराई, श्री नरेन्द्र यादव निमानिया तथा श्री मोहन सिंह धाकड खिरखिरी के पशुशैड की मांग संबंधी आवेदनों का निराकरण करते हुए पंचायत सचिव को निर्देश दिये कि उक्त आवेदनों को प्रक्रिया लेकर कार्यवाही सुनिश्चित की जायें।

दिल में छेद की बीमारी का निशुल्क उपचार होगा

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा कराहल निवासी श्रीमती शैफाली राठौर के आवेदन पर आरबीएसके कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल हद्य उपचार योजना में दिल के छेद का निशुल्क ऑपरेशन कराये जाने के निर्देश सीएमएचओ डॉ दिलीप सिकरवार को दिये गये। श्रीमती राठौर द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया कि उसके दो वर्षीय पुत्र शिवाय के दिल में छेद है। इस पर उक्त योजना के तहत निशुल्क ऑपरेशन कराये जाने हेतु निर्देश प्रदान किये गये।

कलेक्टर ने मौके पर ही किया समस्याओं का समाधान

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा मांग एवं समस्याओं से संबंधित तत्काल समाधान योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया गया तथा समयावधि के आवेदनों में समय सीमा सुनिश्चित की गई। श्रीमती रेखा जाटव के आवेदन पर समग्र आईडी में नाम जोडने की प्रक्रिया की गई। श्रीमती रेखा जाटव द्वारा विवाह के उपरांत अपने पति की परिवार आईडी में स्वयं का नाम जोडे जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसी प्रकार श्रीमती सुखिया जाटव द्वारा आवास की मांग संबंधी आवेदन पर प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में नाम जोडने की कार्यवाही की गई।

रसोईयों का भुगतान बैंक खातो में जारी

जनसंवाद के दौरान रसोईयों के भुगतान संबंधी आवेदनों के निराकरण के संबंध में सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल ने जानकारी दी कि मध्यान्ह भोजन में संलग्न रसोईयों का भुगतान पोर्टल के माध्यम से जारी कर दिया गया है तथा आगामी दो-तीन दिन में पारिश्रमिक की राशि बैंक खातो में पहुंच जायेगी।

6 बालिकाओं केा मिला लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ

जनसंवाद के दौरान बालिका जियाना पुत्री श्री जीवन, सृष्टि पुत्री श्री प्रमोद, सोनम पुत्री श्री प्रमोद, सानवी पुत्री श्री उपेन्द्र, काव्या पुत्री श्री जितेन्द्र तथा चांदनी पुत्री श्री रूपबंसत को लाभान्वित किया गया।

संबल योजना के तहत 11 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र दिये

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत 11 हितग्राहियों श्रीमती पुषमा आदिवासी राहरौन, श्रीमती रामदासी आदिवासी, श्रीमती बाई कुशवाह, श्री अमर सिंह आदिवासी, श्रीमती भरोसी बाई आदिवासी निवासीगण कानरखेडा, श्रीमती परमाली पटेलिया करियादेह, श्रीमती भगवानदेवी जाटव मेहरवानी, श्रीमती कैलाशी आदिवासी खिरखिरी, श्रीमती राजकुमारी आदिवासी चकरामपुरा, श्री गोपी आदिवासी दांती एवं श्रीमती बर्फी आदिवासी खेरी को दो-दो लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये।

10 हितग्राहियों को आवास का लाभ, कृषि,उद्यानिकी की योजनाओं में लाभ का वितरण

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान 10 हितग्राहियों को पीएम जनमन योजना के तहत आवास का लाभ प्रदान किया गया। इसके साथ ही कृषि विभाग द्वारा तिलहन मिशन अंतर्गत 12 हितग्राहियों को 5-5 किलो सरसो बीज का वितरण किया गया। इसी प्रकार उद्यानिकी विभाग द्वारा धरती आबा अभियान के तहत ग्राम दांती निवासी श्री परस्या आदिवासी को 42 हजार 101 रूपये की अनुदान राशि का लाभ देते हुए स्प्रीकंलर सेट प्रदाय किया गया।

पशुपालन विभाग की योजनाओं में 05 हितग्राही लाभान्वित

मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना में 2 लाख 95 हजार की यूनिट के लिए श्री राजू जाटव चकरामपुरा को लाभान्वित किया गया, योजना के तहत 50 प्रतिशत सबसिडी पर दो भैस प्रदाय की जायेगी। इसी प्रकार मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना अंतर्गत 2 लाख 50 हजार 970 रूपये की यूनिट के लिए श्री जग्गु आदिवासी को लाभान्वित किया गया, इसके तहत शासन द्वारा 90 प्रतिशत सबसिडी प्रदाय की गई है। आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना में खिरखिरी निवासी श्रीमती पूनम पत्नि श्री ओमप्रकाश को 6 लाख रूपये की 6 मुर्रा भैस यूनिट का लाभ दिया गया। इसके साथ ही दो हितग्राही श्री दौलत यादव बाढ एवं श्रीमती सोमवती यादव राहरौन को पशुपालन अंतर्गत क्रमशः 1 लाख 92 रूपये की राशि तथा 1 लाख 86 हजार रूपये की राशि की केसीसी का लाभ प्रदान किया गया।

समूहों को 6 का सीसीएल राशि का वितरण

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एनआरएलएम अंतर्गत संचालित जमुना आजीविका समूह ग्राम करियादेह को 6 लाख रूपये की सीसीएल राशि का वितरण किया गया।

स्वास्थ्य एवं आयुष शिविर का आयोजन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य एवं जाँच शिविर के दौरान 117 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया, इसके साथ ही टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 27 रोगियों के एक्स- रे भी किए गए। 26 लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई, इसी प्रकार आयुष विभाग द्वारा आयोजित शिविर के माध्यम से 42 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आयुर्देदिक एवं होम्योपैथिक दवाएं प्रदान की गई।