जिला रोजगार कार्यालय नरसिंहपुर द्वारा GDX Security Solutions India Pvt. Ltd., नोएडा के माध्यम से सुरक्षा जवान/गार्ड के 250 पदों पर भर्ती के लिए जिले में रोजगार पंजीयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। चयनित युवाओं को 18 हजार 500 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 52 किलोग्राम से अधिक निर्धारित है। शिविरों का आयोजन 26 अक्टूबर को शासकीय पीजी कॉलेज गाडरवारा, 27 अक्टूबर को जनपद पंचायत सांईखेड़ा, 28 अक्टूबर को जनपद पंचायत करेली, 29 अक्टूबर को जनपद पंचायत चांवरपाठा तथा 30 अक्टूबर को शासकीय पीजी कॉलेज, इतवारा बाजार नरसिंहपुर में किया जाएगा। इच्छुक युवा निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।



