डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की जा रही पहल, प्रत्येक शनिवार दोपहर 2 से 4 बजे तक मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण
डिंडौरी। डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती प्रदान करने तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं सहित आम नागरिकों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय डिंडौरी में ‘CODE’ (Computer On Demand Education) निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है।
आयुक्त तकनीकी शिक्षा, भोपाल के निर्देशानुसार शुरू की जा रही इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को महाविद्यालय में उपलब्ध कंप्यूटर संसाधनों एवं इंटरनेट सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना है। यह प्रशिक्षण आगामी 28 नवंबर 2026 से प्रारंभ होगा।
प्रशिक्षण में कंप्यूटर संबंधी ज्ञान अर्जित करने के इच्छुक सभी नागरिक प्रत्येक शनिवार दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इस पहल से युवाओं एवं आम नागरिकों को कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
प्रशिक्षण एवं पंजीयन संबंधी जानकारी के लिए नोडल अधिकारी रोहित कुर्मी तथा टीम सदस्य रानू मसराम, भारती बांधव एवं शिवराम पदम से संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप नंबर 8718076807 पर भी संपर्क कर पंजीयन एवं अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी इच्छुक नागरिकों से इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाने तथा डिजिटल साक्षरता अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।


