अग्रणी जिला प्रबंधक श्री अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आव्हान पर 28 से 30 सितम्बर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक बंद रखने तथा इससे पूर्व 26 एवं 27 सितंबर को पड़ने वाले साप्ताहिक अवकाश को ध्यान में रखते हुए, बैंकिंग सेवाओं की निरंतरता एवं ग्राहकों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। ग्राहकों की आवश्यक बैंकिंग सेवाएँ लंबे समय तक प्रभावित न हों, इसके लिए सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार, 27 सितंबर 2026 को सामान्य रूप से खुले एवं कार्यरत् रहेंगे। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा भी 27 सितम्बर को सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक्ड शाखाओं एवं करेंसी चेस्ट को पूर्ण रूप से संचालित रखने की अनुमति प्रदान की गई है। ग्राहकों से अनुरोध है कि वे अपनी आवश्यक बैंकिंग सेवाओं का लाभ रविवार, 27 सितंबर को संबंधित बैंक शाखाओं के माध्यम से उठा सकते हैं।
मध्यप्रदेश
ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार 27 सितंबर को बैंक शाखाएँ रहेंगी खुली
बुरहानपुर · 24 सितंबर 2026 · 2 मिनट
खास बातें
- भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा भी 27 सितम्बर को सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक्ड शाखाओं एवं करेंसी चेस्ट को पूर्ण रूप से संचालित रखने की अनुमति प्रदान की गई है।
- ग्राहकों से अनुरोध है कि वे अपनी आवश्यक बैंकिंग सेवाओं का लाभ रविवार, 27 सितंबर को संबंधित बैंक शाखाओं के माध्यम से उठा सकते हैं।





