प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल शुक्रवार 25 सितंबर को नरसिंहपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री पटेल शुक्रवार को सुबह 8:50 बजे सर्किट हाउस नरसिंहपुर से प्रस्थान कर सुबह 9 बजे डोकरघाट स्थित अरिहंत श्री होटल, नरसिंहपुर पहुंचेंगे। यहां वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा हितग्राहियों से संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात मंत्री श्री पटेल सुबह 11 बजे स्टेडियम ग्राउंड, नरसिंहपुर पहुंचेंगे। यहां वे विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन में शामिल होंगे। इसके बाद मंत्री श्री पटेल सुबह 11:30 बजे करपगांव पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय लोहा, लकड़ी, टेराकोटा, बांस एवं अन्य कारीगरों के साथ संवाद करेंगे।