मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज शनिवार को विकासखंड जबलपुर के ग्राम झिरी में ड्रोन से नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री नीरज सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं एसडीएम अभिषेक सिंह मौजूद थे।
ड्रोन से नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन कृषक नीलेश पटेल की धान की फसल में किया गया। इस दौरान कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने ड्रोन दीदी श्रीमती सपना काछी से ड्रोन के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती रागिनी पटेल, उप संचालक कृषि उमेश कटहरे, परियोजना संचालक आत्मा डॉ इंदिरा त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी तथा क्षेत्र के किसान भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, ड्रोन तकनीक एवं प्राकृतिक खेती के लाभों से अवगत कराया गया तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं किसान हितैषी गतिविधियों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।






