पशुपालन विभाग की 1962 चलित पशु चिकित्सा इकाई के तहत घर पहुंच सेवाएं दी जा रही है। टोल-फ्री नंबर-1962 पर कॉल करके पशुपालक यह सेवाएं ले सकते है। पशुओं के त्वरित उपचार, टीकाकरण सहित अन्य सेवाएं पशुपालन विभाग द्वारा मुहैया कराई जा रही है। ग्राम पातोंडा के रहने वाले नितिन ने भी टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर इस सुविधा का लाभ लिया है। पशुओं का उचित एवं समय पर उपचार होने से पशुपालकों को लाभ मिलता है। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान से भी राहत मिलती है। यह योजना समय एवं धन दोनों की बचत करती है। ऐसे पशुपालक जिनका घर पशु चिकित्सालय से अधिक दूरी पर होने या पशु चिकित्सालय ले जाने में असमर्थ होते है उनके लिये यह योजना अत्यंत सहयोगी है।



