सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जन-जागरूकता एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में सांदीपनि विद्यालय, शाहपुर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों को जनसेवा, सामाजिक सहभागिता तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रति जागरूक किया गया। इसी कड़ी में शासकीय महाविद्यालय, नेपानगर के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रमों के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया।