पितृ पर्व के 16 दिन पितृ देवताओं को समर्पित होते हैं, पौराणिक मान्यताओं अनुसार इन दिनों में अपने पितरों की तिथि के दिन श्राद्ध कर्म एवं गरीबों जरूरतमंदों को भोजन वस्त्र दान करने से पितरों की आत्माओ को शांति मिलती है और वो प्रसन्न होते है और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह केवल परंपरा नहीं, बल्कि सेवा और करुणा का उत्सव है।
पितृपक्ष में अन्नदान कर हम न केवल अपने पितरों की आत्मा को तृप्त करते हैं, बल्कि समाज में भूखों का पेट भरकर सच्चा पुण्य अर्जित करते हैं।” 26 सितंबर से प्रारंभ हो रहे 16 दिवसीय श्राद्ध पक्ष में श्राद्ध कर्म करने की सुविधा लायंस क्लब बड़वानी सिटी एवं नगरपालिका परिषद बड़वानी द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई केंद्र पर रहती है।
रसोई केंद्र समन्वयक लायन राम जाट ने बताया कि प्रतिवर्ष श्राद्ध पक्ष में रसोई केंद्र में श्राद्ध कर्म के साथ गरीबों जरूरतमंदों को अन्नदान की व्यवस्था रहती है, प्रतिदिन 350 से 400 जरूरतमंदों को भोजन परोसने वाली रसोई में पितृपक्ष के दिनों में विशेष भोजन सब्जी, पूड़ी, खीर प्रतिदिन बनाया जाता है व दानदाताओ की इच्छा अनुरूप खाने का मीनू परिवर्तन भी किया जाता हैं, दान के पूर्व परिवार के लोगों को अपने पितरों के चित्र पर धूप दीप भोग लगाने की व्यवस्था भी रसोई में रहती है।
लायंस क्लब अध्यक्ष लायन श्रीराम यादव ने बताया कि निशुल्क तथा मात्र 5 रूपए में शुद्ध गुणवत्तायुक्त गरम भोजन दानदाताओ की मदद के बिना संभव नहीं है। विगत वर्ष भी श्राद्ध पक्ष के दौरान 7600 से अधिक गरीबों और जरूरतमंदों ने निशुल्क विशेष भोजन ग्रहण किया था। लायन महेश जोशी ने बताया कि दीनदयाल रसोई केंद्र में अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजन, बीमार, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं श्रमिक वर्ग भोजन करने आते है।
श्राद्ध के दौरान किसी भी तिथि को भोजन करवाने हेतु सूचना लायंस क्लब सदस्यों को 9893500800, 9755882222, 9424056565 इन नंबरों पर देकर पूर्व में बुकिंग कर सकते हैं।


