कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत खुजराई में मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर के पश्चात शासकीय विद्यालय एवं आंगनवाडी भवन खुजराई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त शासकीय भवन जर्जर स्थिति को देखने हुये अत्याधिक अप्रसन्नता व्यक्त की गई। उक्त कार्यालयों को अन्य स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिये गये। निर्देशों में पालन में तत्काल शासकीय स्कूल को पंचायत भवन में एवं आंगनवाडी भवन को जन आरोग्य केन्द्र में शिफ्ट किया गया है।

